खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

रौशन आनंद बोले, "मैं सनातनी हिंदू हूं, सत्य और अहिंसा से लड़ूंगा" - खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 16 Jun 2026 09:42 AM
  • शेयर करें:

पटना के कोचिंग विवाद ने अब कानून-व्यवस्था से आगे बढ़कर भावनात्मक और संवेदनशील मोड़ ले लिया है। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद ने बेउर जेल से रिहा होने के बाद मुसल्लहपुर हाट स्थित अपनी कोचिंग में मीडिया से बात की।


इस दौरान उन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर भाई की हत्या की साजिश और जेल में खुद की जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया। रौशन आनंद ने पटना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।


"सत्य और अहिंसा के रास्ते पर रहूंगा"  

जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि वह सनातनी हिंदू हैं और उनके धर्म में किसी को मारने की शिक्षा नहीं दी जाती। 


उन्होंने कहा, "हम सनातनी हिंदू हैं। हमारे धर्म में सत्यवादिता और साधुता सिखाई जाती है। मैं सत्य के साथ रहूंगा। हम सत्य और अहिंसा के साथ रहकर लड़ाई लड़ेंगे और आगे भी इसी रास्ते पर रहेंगे।"


पटना पुलिस से की ये मांग  

रौशन आनंद ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस सीबीआई को सौंपा जाए। साथ ही उच्चस्तरीय टीम बनाकर उनके भाई प्रिंस यादव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।


उन्होंने आरोप लगाया कि पटना पुलिस ने फैजल खान की मदद की और उन्हें गुमराह किया। रौशन आनंद ने कहा कि उनकी कोचिंग से बिहार पुलिस में सबसे ज्यादा चयन हुआ है, इसी कारण फैजल खान को उनसे दिक्कत है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने उन्हें तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन फैजल को नहीं छुआ।


जेल में हत्या की साजिश का आरोप  

रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के अंदर फैजल खान के दो गार्डों ने उनकी हत्या की साजिश रची थी, लेकिन जेल प्रशासन की सतर्कता से वह बच गए। उन्होंने यह भी कहा कि 12 तारीख को उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया था। 


रौशन आनंद ने चेतावनी दी कि भाई की अंत्येष्टि से लौटने के बाद वह फैजल खान से जुड़ी सारी बातें सार्वजनिक करेंगे।

इस विषय से संबंधित: