खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राज्यसभा चुनाव 2026: 26 सीटों पर 18 जून को मतदान, झारखंड की 2 सीटों पर भी होगी वोटिंग

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:27 PM
  • शेयर करें:

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होगा। आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों की 24 सीटों के साथ-साथ झारखंड की 2 सीटों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा।


ये चुनाव उन सांसदों की सीटों पर हो रहे हैं जिनका कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सीट पिछले साल सितंबर से खाली है। उनका अगस्त 2025 में निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही है।


चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:


- अधिसूचना जारी होगी: 1 जून 2026  

- नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026  

- नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून 2026  

- नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 11 जून 2026  

- मतदान का समय: 18 जून 2026, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक  

- मतगणना: 18 जून 2026 को शाम 5 बजे से  

- प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि: 20 जून 2026  


आयोग ने चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मतदान में केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए गए वायलेट रंग के पेन का इस्तेमाल होगा। निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।


चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झारखंड समेत कई राज्यों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में सियासी समीकरण और दिलचस्प हो सकते हैं।


इस विषय से संबंधित: