खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राजद का हमला, मृत्युंजय तिवारी बोले: बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:36 AM
  • शेयर करें:

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तो बाबा और दादा खुद अपराधी बन गए हैं।


पटना में मीडिया से बात करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एक तरफ दादा यानी सुवेंदु अधिकारी हैं और दूसरी तरफ बाबा यानी योगी आदित्यनाथ। उनके मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी है। बंगाल में जब सुवेंदु अधिकारी गए तो अपराधियों ने उन्हें सलामी दी और उनके पीए की हत्या कर दी। बिहार में भी अपराधियों का राज चल रहा है। अब बाबा और दादा कहने से क्या होगा।


सम्राट चौधरी ने कहा था 48 घंटे में कार्रवाई होगी  

इससे पहले सम्राट चौधरी ने कहा था कि जो भी बिहार में गुंडागर्दी करेगा उसे 48 घंटे के अंदर कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि 90 फीसदी अपराधी तो यहीं पकड़ लिए जाएंगे। जो 10 फीसदी भागने की सोच रहे हैं उनके लिए भी रास्ते आसान नहीं हैं। नेपाल जाएंगे तो सीमा पर नजर है और बनारस पहुंचे तो वहां योगी आदित्यनाथ की सरकार तैयार बैठी है।


राजद ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर घेरा  

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था सब चरमरा गई है। इन मुद्दों को लेकर राजद सड़क पर उतर आया है। 9 जून को प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन हुआ था और बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार की भलाई के लिए हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। यह तेजस्वी यादव का आह्वान है।


देश कानून से चलेगा, मर्जी से नहीं  

छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूलों से जुड़े फैसले पर तिवारी ने कहा कि देश कानून व्यवस्था से चलेगा, किसी की मर्जी से नहीं। हर कोई गायत्री मंत्र पढ़ता है लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव की सुरक्षा हटाए जाने पर भी कहा कि लालू यादव सही कह रहे हैं, नीतीश कुमार ही सब करवा रहे हैं।

इस विषय से संबंधित: