खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में जटिल सर्जरी की सफलता...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 16 Apr 2026 02:25 PM
  • शेयर करें:

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया के सर्जरी विभाग ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एसिड सेवन से उत्पन्न गंभीर जठर-निर्गम अवरोध (Gastric Outlet Obstruction) के मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है।


मरीज दिलीप महतो, उम्र 45 वर्ष, निवासी – कोढ़ा, कटिहार ने लगभग 1.5 माह पूर्व एसिड का सेवन कर लिया था, जिससे उनके आमाशय का निचला भाग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले डेढ़ महीने से वे जो भी भोजन करते थे, वह उल्टी के माध्यम से बाहर निकल जाता था, जिसके कारण उनका लगभग 10 किलोग्राम वजन कम हो गया।


सर्जरी विभाग की टीम ने डॉ. तारकेश्वर कुमार और डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी (Gastrojejunostomy) नामक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। इस ऑपरेशन में अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।


इस सफलता से क्षेत्र के गंभीर रोगियों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।


इस विषय से संबंधित: