खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

रोहिणी आचार्य ने RJD विधायक के बयान पर जताई आपत्ति, 'लालू विरोधियों की भाषा' करार दिया

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 10 Jun 2026 11:29 AM
  • शेयर करें:

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी के अंदर चल रही बयानबाजी पर खुलकर नाराजगी जताई है। इस बार उनके निशाने पर बोधगया से RJD विधायक कुमार सर्वजीत हैं।


कुमार सर्वजीत ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में RJD को 'लठैत पार्टी' बताया था। इसी बयान को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नाम लिए बिना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना' इसी को कहते हैं।  


रोहिणी ने कहा कि RJD को लठैत पार्टी बताना सामंती सोच को दर्शाता है और यह लालू यादव की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं विधायक विरोधियों और पार्टी में घुसपैठ कर चुके लोगों के इशारे पर तो नहीं बोल रहे।


रोहिणी आचार्य ने कहा कि कुमार सर्वजीत वर्षों से RJD में हैं। वह RJD-गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और सांसद का चुनाव भी पार्टी के सिंबल पर लड़ा है। ऐसे में अब अचानक पार्टी को लेकर उनकी सोच कैसे बदल गई, यह सवाल उठता है।


रोहिणी ने लालू यादव को गरीब-गुरबों और वंचितों का मसीहा बताते हुए कहा कि RJD हमेशा हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब विरोधी और सामाजिक न्याय के विरोधियों ने ही हमेशा RJD के बारे में ऐसा दुष्प्रचार किया है, जैसा अब पार्टी के ही कुछ नेता कर रहे हैं।


इस दौरान रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस संजय यादव को RJD को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दिया जा रहा है, उसी ने पार्टी को कमजोर किया और परिवार में फूट डाली। उनके मुताबिक, संजय के प्रभाव से संगठन कमजोर हुआ और चुनावों में पार्टी पिछड़ती गई।  


रोहिणी ने कहा कि अगर संजय यादव में इतनी ही काबिलियत है तो उन्हें अपनी अलग पार्टी बनाकर अपनी क्षमता साबित करनी चाहिए।

इस विषय से संबंधित: