खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राबड़ी देवी ने सीएम को लिखा पत्र, 39 हार्डिंग रोड में अलग कमरे की रखी मांग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 16 Jun 2026 07:47 AM
  • शेयर करें:

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली कराने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है।


पत्र में उन्होंने कहा है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को संक्रमण का खतरा है। डॉक्टरों ने उन्हें परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। राबड़ी देवी के मुताबिक 10 सर्कुलर रोड के आवास में डॉक्टर की सलाह पर लालू यादव के लिए अलग कमरा बनाया गया था। अगर 39 हार्डिंग रोड के आवास में भी इसी तरह की व्यवस्था हो जाए तो वह वहां शिफ्ट होने को तैयार हैं। उनका कहना है कि व्यवस्था पूरी होने के बाद ही वह नया आवास लेंगी।


15 जून थी आखिरी तारीख  

सरकार और जिला प्रशासन ने राबड़ी देवी को 15 जून तक बंगला खाली करने का समय दिया था। लेकिन तय तारीख बीतने के अगले दिन उन्होंने पत्र लिखकर अलग कमरे की मांग रख दी। लालू यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में वह इलाज के लिए बेटी रोहिणी आचार्य के पास सिंगापुर भी गए थे।


सियासी बयानबाजी भी हुई तेज  

बंगला खाली कराने के नोटिस पर लालू परिवार ने पहले इनकार कर दिया था। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं होता। यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। इसके बाद सचिवालय डीएसपी डॉ. अन्नू ने राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि मामला सुलझने की ओर बढ़ रहा है।


इस विषय से संबंधित: