खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राबड़ी देवी के नए बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर अब हरे रंग की पेंटिंग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 23 Jun 2026 02:50 PM
  • शेयर करें:

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। नगर विकास विभाग द्वारा बंगले के रंग-रोगन का काम जारी है। पहले गेट और दीवारों पर लगे भगवा रंग को हटाकर सफेद किया गया और अब उस पर हरे रंग की पेंटिंग की जा रही है।


भगवा रंग पर जताई थी आपत्ति  

सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से पहले शर्त रखी थी कि 39 हार्डिंग रोड का बंगला उनके रहने के अनुकूल नहीं है क्योंकि उसकी दीवारों और गेट पर भगवा रंग था। इसी कारण उन्होंने नए आवास में शिफ्ट होने से इनकार कर दिया था।


अब हरे रंग में रंगा जा रहा बंगला  

विवाद के बाद नगर विकास विभाग ने बंगले का रंग-रोगन शुरू कराया। पहले पूरे परिसर को सफेद रंग से रंगा गया और अब उस पर हरे रंग की परत चढ़ाई जा रही है। इस बदलाव को राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीकात्मक रंग से जोड़ा जा रहा है।


सियासी बहस का मुद्दा बना मामला  

राबड़ी देवी ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक आवास में उनके अनुरूप बदलाव नहीं होगा, तब तक वह 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली नहीं करेंगी और नए बंगले में शिफ्ट नहीं होंगी। नगर विकास विभाग ने उनकी सुविधा के अनुसार बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और यह मुद्दा सियासी बहस का विषय बन गया है.

इस विषय से संबंधित: