खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राबड़ी देवी के कंगन वाले मामले पर MLC सुनील कुमार सिंह बोले, जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 12 Jun 2026 11:42 AM
  • शेयर करें:

MLC सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बंगला और सुरक्षा के बाद अब कंगन के मुद्दे को अनावश्यक रूप से बड़ा बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे लोगों का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा रहा है।


कंगन असली है या नकली, इस पर सवाल  

सुनील सिंह ने कहा कि हर चमकने वाली चीज सोना या हीरा नहीं होती। बिहार में ज्यादातर महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनती हैं। उन्होंने कहा कि वह 30 सालों से राबड़ी देवी के परिवार से जुड़े हैं और उन्हें पता है कि राबड़ी देवी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनतीं।  


उन्होंने खुद अपनी जेब से एक पीला पेन और गले की चेन दिखाते हुए सवाल किया कि इसमें से कौन सा सोना है। उनका कहना था कि इसी तरह छोटे कलाकार भी कभी-कभी खुद को बड़ा दिखाने के लिए ऐसी चीजें करते हैं।


छोटू छलिया पर टिप्पणी  

सुनील सिंह ने कहा कि छोटू छलिया अभी एक छोटे स्तर के कलाकार हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने जो कंगन दिखाया, उसके असली होने का दावा कैसे किया जा सकता है।  


निशांत और नीरज कुमार पर निशाना  

उन्होंने जेडीयू नेता निशांत को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि हलफनामे में वह 12वीं पास निकले, जबकि पहले खुद को इंजीनियर बताया जा रहा था। सुनील सिंह ने कहा कि जिस तरह सम्राट चौधरी ने पहले प्रायश्चित किया था, उसी तरह जेडीयू MLC नीरज कुमार को भी करना चाहिए।

इस विषय से संबंधित: