खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

राबड़ी आवास और सुरक्षा विवाद पर लालू का आरोप, कहा नीतीश कुमार करा रहे सब कुछ

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 17 Jun 2026 09:39 AM
  • शेयर करें:

बिहार में करीब एक महीने से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली कराने को लेकर सियासी घमासान चल रहा है। इसी बीच राज्य सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा भी वापस ले ली। इस मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा कि लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं ने अपनी सुरक्षा तक लौटा दी।


अब लालू प्रसाद यादव ने इस पूरे मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है। पटना में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि सुरक्षा हटाना और आवास खाली कराना सब नीतीश कुमार करा रहे हैं।


लालू के बयान पर जदयू का पलटवार  

लालू के बयान के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी ने खुद कहा था कि लालू बीमार हैं और घर खाली करने के लिए एक महीने का समय चाहिए। लेकिन लालू बोलने में बीमार नहीं लगते। नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री भी नहीं हैं, तो वे ऐसा क्यों करवाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया, तो लालू क्यों नहीं छोड़ते। जदयू प्रवक्ता के मुताबिक लालू का यह बयान वोटों के क्षरण के डर से दिया गया है।


सरकार ने सुरक्षा वापस लेने का क्या कारण बताया  

कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी सरकार ने लालू और राबड़ी की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली थी। सरकार का कहना था कि यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिश पर लिया गया है। समिति की बैठक 4 जून को हुई थी और वह समय-समय पर सुरक्षा की समीक्षा करती रहती है।


सुरक्षा वापस लेने के बाद लालू-राबड़ी ने आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लौट जाने को कह दिया था। इसके बाद राजद नेता और कार्यकर्ता खुद आवास के बाहर पहरा देने लगे थे। राजद ने सरकार पर दुर्भावना का आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने पर सरकार ने फिर से करीब 42 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी राबड़ी आवास पर लगा दी।


बंगले को लेकर भी लंबे समय तक खींचतान  

सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करने का नोटिस भेजा था। राबड़ी ने कहा था कि पुलिस बुलाकर खाली करवा ले, लेकिन वे खुद नहीं जाएंगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं है और इसे खाली करना ही होगा।


लंबे विवाद के बाद अब राबड़ी देवी ने कहा है कि वे आवास खाली कर सरकार द्वारा आवंटित 39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में शिफ्ट होंगी। लेकिन उन्होंने मांग की है कि नए बंगले में लालू की सेहत को देखते हुए हाइजिन, रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षाकर्मियों के लिए आउट हाउस बनाने का भी आग्रह किया है। राबड़ी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि जब तक यह काम पूरा नहीं होता, उन्हें 10 सर्कुलर रोड में रहने दिया जाए।

इस विषय से संबंधित: