खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

PPU के फेरबदल में प्रो. रत्ना अमृत बनीं AN कॉलेज की प्राचार्य, BD कॉलेज से हुआ स्थानांतरण...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 12:51 PM
  • शेयर करें:

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आठ अंगीभूत कॉलेजों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रो. रत्ना अमृत को अनुग्रह नारायण कॉलेज, पटना का नया प्राचार्य नियुक्त किया है। वह इससे पहले BD कॉलेज, पटना में नियमित प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं।


प्रो. रत्ना अमृत का AN कॉलेज से पुराना नाता रहा है। वह यहां पहले प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें कॉलेज की व्यवस्था और छात्रों की जरूरतों की अच्छी समझ है।


दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक और परास्नातक करने वाली प्रो. रत्ना अमृत ने पीएचडी भी की है। BD कॉलेज में उनके कार्यकाल में शैक्षणिक माहौल और विकास कार्यों की सराहना हुई थी।


पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली ट्रांसफर कमेटी के फैसले के बाद रजिस्ट्रार अबू बकर ने अधिसूचना जारी की। पदभार संभालने के बाद उनके सामने NEP 2020 लागू करने, प्लेसमेंट और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी होगी।

इस विषय से संबंधित: