खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल से दो जिंदा सुतली बम बरामद, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 19 May 2026 04:39 PM
  • शेयर करें:

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया, जब पटना यूनिवर्सिटी के इकबाल हॉस्टल से दो जिंदा सुतली बम बरामद किए गए। पीरबहोर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बमबाजी की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


तलाशी अभियान के दौरान इकबाल हॉस्टल के पीछे स्थित खंडहरनुमा भवन से प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए दो जिंदा सुतली बम बरामद किए गए। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और दोनों बमों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से जांच के लिए साथ ले गया।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद टीओपी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गुटों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और कभी भी बमबाजी की घटना हो सकती है। इसके बाद पीरबहोर थाना पुलिस और टीओपी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हॉस्टलों में सघन तलाशी अभियान चलाया।


बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात करीब 2 बजे तक यूनिवर्सिटी कैंपस के विभिन्न हॉस्टलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से छात्रावासों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद बम किसने और किस मकसद से वहां छिपाकर रखा था।

इस विषय से संबंधित: