खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना सिटी में बदले की आगजनी: 5 लोगों का रेस्क्यू, आरोपी हिरासत में...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 20 May 2026 12:19 PM
  • शेयर करें:

पटना सिटी से बड़ी खबर सामने आई है। चौक थाना क्षेत्र के राजाराम गली में स्थित एक घर में आगजनी की घटना हुई, जिसमें पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग में फंसे 5 लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति कन्हाई कुमार भी घायल हुआ है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगाने के पीछे महिला के पहले पति कन्हाई कुमार का हाथ है। पीड़ित महिला की दूसरी शादी इसी अप्रैल महीने में गोबिंद कुमार से हुई थी। इसी रंजिश में कन्हाई कुमार ने इस घटना को अंजाम दिया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हाई कुमार को NMCH से हिरासत में ले लिया है। वह फिलहाल इलाजरत है। 


मामले की जांच जारी है और हर बिंदु पर कार्रवाई की जा रही है। पटना सिटी 02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

इस विषय से संबंधित: