खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में TRE-4 वैकेंसी की मांग पर उग्र प्रदर्शन, छात्र नेता समेत कई अभ्यर्थी हिरासत में...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 20 May 2026 12:27 PM
  • शेयर करें:

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। BPSC TRE-4 वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज राजधानी में अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


छात्रों ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे पटना कॉलेज से बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। लेकिन मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। कई छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया गया, जबकि महिला अभ्यर्थियों को भी पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया।


इस दौरान छात्र नेता रिंकल यादव को पुलिस द्वारा घसीटते हुए ले जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।


अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार TRE-4 शिक्षक भर्ती में लगातार देरी कर रही है। उनका कहना है कि लाखों युवाओं का भविष्य इसी भर्ती से जुड़ा है और देरी के कारण सब कुछ अधर में लटका हुआ है।


वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कदम उठाने पड़े। पटना कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन की गाड़ियां भी तैनात की गईं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आंदोलन में शामिल किसी भी अभ्यर्थी को हिरासत में लिया जा सकता है।


घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई छात्रों को बसों में बैठाकर ले जाया गया। अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि जब तक TRE-4 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस विषय से संबंधित: