खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मेन्स परीक्षा रद्द करने की मांग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 15 Jun 2026 10:58 AM
  • शेयर करें:

पटना में आज दारोगा भर्ती की मेन्स परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने पटना कॉलेज परिसर से आक्रोश मार्च निकालकर जेपी गोलंबर की ओर कूच किया और परीक्षा रद्द करने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 27 मई को 1799 पदों के लिए हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में ईओयू, सीएमओ और डीजीपी को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जेपी गोलंबर पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वज्र वाहन और वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं।


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार और आयोग उच्च स्तरीय जांच कराकर परीक्षा रद्द नहीं करते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि प्रश्नपत्र और मूल्यांकन प्रक्रिया में विसंगतियां हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की इस परीक्षा में राज्य के पांच केंद्रों पर करीब 36 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

इस विषय से संबंधित: