खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, गांधी मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर अदा की गई नमाज...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 28 May 2026 09:21 AM
  • शेयर करें:

पटना में ईद-उल-जोहा यानी बकरीद का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। राजधानी के गांधी मैदान सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों की बड़ी संख्या देखने को मिली। प्रशासन के अनुसार गांधी मैदान और शहर के अन्य इलाकों में करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने नमाज में हिस्सा लिया।


नमाज के दौरान देश और राज्य में अमन, सुख-शांति और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। इमामों ने भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।


त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से 479 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


सुरक्षा के लिए विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर रही। फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर साइबर सेल लगातार मॉनिटरिंग करती रही ताकि अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई हो सके। प्रशासन ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गांधी मैदान पहुंचे लोगों ने कहा कि वे भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना चाहते हैं। लोगों ने सभी धर्मों के सम्मान और आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कही।

इस विषय से संबंधित: