खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, लूटकांड का आरोपी दिलीप घायल अस्पताल में भर्ती...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: राजधानी में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी। घायल अपराधी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस मामले पर पटना एसएसपी कार्तिकेय के के शर्मा ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी भारत गैस गोदाम के पास श्री अलंकार ज्वैलर्स में सोने-चांदी की दुकान में बड़ी लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और आरोपियों की पहचान कर ली गई थी।


इ इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस टीम कृषि फार्म इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान दिलीप ने पुलिस को चकमा देकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दिलीप के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।


पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


इस विषय से संबंधित: