खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर पर पथराव, फायरिंग की खबर निकली भ्रामक

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAAJL TIWARI | Wed, 03 Jun 2026 07:48 AM
  • शेयर करें:

पटना, 2 जून 2026: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर मंगलवार रात हुए पथराव और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित फायरिंग की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।


नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पटना द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, रात करीब 10:10 बजे खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। जांच में सामने आया कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लगभग 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही गोलीबारी की खबरें भ्रामक साबित हुई हैं।

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

इस विषय से संबंधित: