खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में JDU राज्य परिषद की बैठक शुरू, चुनावी रणनीति पर हो रहा मंथन...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 21 Jun 2026 11:39 AM
  • शेयर करें:

पटना: पटना स्थित JDU प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जनता दल यूनाइटेड की राज्य परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।


बैठक में विजय चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और मंत्री शीला मंडल भी शामिल हुए हैं। JDU राज्य परिषद के सभी सदस्य इस बैठक में भाग ले रहे हैं।


बैठक के दौरान संगठनात्मक और राजनीतिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता विस्तार और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे के बाद JDU राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार और नेतृत्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। 


JDU की इन बैठकों को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

इस विषय से संबंधित: