खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का आंदोलन रोका, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर साधा निशाना...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 21 May 2026 10:57 AM
  • शेयर करें:

बिहार की राजधानी पटना में 20 मई को BPSC TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन पर पुलिस ने रोक लगा दी। आंदोलन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने छात्र नेताओं को जहां पाया, वहीं से हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद अभ्यर्थियों का आक्रोश कम नहीं हुआ है।  


शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन विपक्ष ने इस मुद्दे को तुरंत पकड़ लिया है।  


राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर NDA सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बिहार के युवाओं के साथ NDA सरकार अन्याय और विश्वासघात कर रही है। युवा तो वही मांग रहे हैं जो NDA ने चुनाव से पहले एक करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अत्याचार क्यों हो रहा है? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे हो गया? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे हो गया?  


तेजस्वी ने कहा कि अगर पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार इसे भ्रष्टाचार और अपराध रोकने में लगाए। बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार की TRE-4 वैकेंसी जारी करने की नीयत ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि महज 17 महीने के कार्यकाल में उनकी सरकार ने बिना पेपरलीक के TRE-1 और TRE-2 के तहत दो लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की और 1.30 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कराई थी।  


तेजस्वी ने कहा कि 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो गए, दो मुख्यमंत्री और चार उपमुख्यमंत्री बदल गए, पूरा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के परिजनों को बिना चुनाव लड़े मंत्री बना दिया गया। नई सरकार बने छह महीने हो गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी या कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।  


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं और बड़े बयान दे रहे हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य की चिंता किसी को नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में अब परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही हैं। तेजस्वी ने कहा कि NDA का यह छल-कपट बिहार का युवा कभी नहीं भूलेगा।

इस विषय से संबंधित: