खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में बनेगा कोचिंग हब, शहर से बाहर शिफ्ट होंगे संस्थान: सम्राट चौधरी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 19 Jun 2026 12:12 PM
  • शेयर करें:

पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में चल रहे सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक व्यवस्थित और आधुनिक कोचिंग हब बनाया जाएगा।


नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का शिक्षा के क्षेत्र में पुराना गौरव रहा है। सरकार का मकसद छात्रों और संस्थानों दोनों को बेहतर माहौल और सुविधाएं देना है।


उन्होंने कहा कि अभी ज्यादातर कोचिंग संस्थान भीड़भाड़ वाले इलाकों में चल रहे हैं। इससे ट्रैफिक, पार्किंग और दूसरी व्यवस्थागत परेशानियां बढ़ रही हैं। सरकार चाहती है कि सभी बड़े कोचिंग संस्थानों को एक संगठित केंद्र में लाया जाए, जहां छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें और संस्थानों को भी काम करने का सही माहौल मिले।


कोचिंग हब में होंगी ये सुविधाएं  

प्रस्तावित हब में सड़क, परिवहन, बिजली, पानी, सुरक्षा जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। इससे छात्रों को राहत मिलेगी और पटना में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या भी कम होगी।


मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है। सरकारी नौकरी में सफलता का श्रेय लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में कानून व्यवस्था का मामला बन गया।


4 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के बाद रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और आरोप प्रत्यारोप सामने आए। इस मामले में खान सर के दो गार्ड भी जेल गए थे। बाद में अदालत से खान सर को राहत मिल गई।


जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच सरकार की यह योजना शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

इस विषय से संबंधित: