खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की बड़ी बैठक....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना में दिनांक 10.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक के दौरान मार्च माह में दर्ज काण्डों, लंबित मामलों, गंभीर अपराधों की प्रवृत्ति तथा उनके अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को समन्वित, परिणामोन्मुख एवं सक्रिय कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


गंभीर एवं संवेदनशील मामलों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित काण्डों में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।


अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित गिरफ्तारी, लंबित वारंटों एवं कुर्की आदेशों के त्वरित निष्पादन, जब्ती/कुर्की की कार्रवाई में तेजी तथा फरार अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध हथियारों की बरामदगी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध एवं अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों पर कठोर निगरानी रखते हुए निरंतर विशेष अभियान संचालित करने पर बल दिया गया है।


बैठक में सक्रिय गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, सूचना-संग्रह तंत्र को मजबूत बनाने, अपराधियों की निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले में जनसुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इस विषय से संबंधित: