खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पटना लौटे तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल, विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर किया हमला...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:45 AM
  • शेयर करें:

पटना: दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बदलने से काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का खजाना खाली है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। 


कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। 


नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने पेंशन और अन्य लाभों में देरी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक विवाद खड़े कर रही है।


राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहे विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 से आवंटित आवास को अचानक वापस लेने का फैसला समझ से परे है। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सुरक्षा या आवास पर नहीं, बल्कि बिहार के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर है।

इस विषय से संबंधित: