खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पेंशन हर महीने 10 तारीख तक खाते में पहुंचे, आंगनबाड़ी और उद्योग प्रक्रियाओं में सुधार के दिए निर्देश – सम्राट चौधरी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 02 Jun 2026 10:26 AM
  • शेयर करें:

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी लाभार्थियों के खाते में हर महीने की 10 तारीख तक पेंशन राशि अनिवार्य रूप से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भुगतान में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।


लोक सेवक आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं की तकनीक आधारित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सेविकाओं, सहायिकाओं और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र जितने बेहतर होंगे, बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने, कुपोषण से जुड़े स्टंटिंग और वेस्टिंग के आंकड़ों में सुधार लाने और योजनाओं का दायरा बढ़ाकर अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।


परवरिश योजना समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता की पुनः समीक्षा करने को भी कहा गया, ताकि जरूरतमंदों को अधिक सहायता मिल सके। आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए CSR के तहत सहयोग लेने की संभावनाओं पर काम करने के भी निर्देश दिए गए।


एक अन्य बैठक में मुख्यमंत्री ने निवेश, उद्योग और व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों, निवेशकों, स्टार्टअप और आम नागरिकों को लाइसेंस और अनुमति के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 


"कंप्लायंस रिडक्शन एंड डिरेगुलेशन" बैठक में उन्होंने विभागों को डिजिटल सेवाओं, स्व-प्रमाणन, ऑनलाइन अनुमोदन और समयबद्ध सेवा वितरण को मजबूत करने को कहा। साथ ही एक ही जानकारी बार-बार मांगने की व्यवस्था खत्म करने का निर्देश दिया।

इस विषय से संबंधित: