खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ का आक्रामक प्रचार, अखिलेश यादव की दूरी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 22 Apr 2026 09:34 AM
  • शेयर करें:

पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खूब गरज रहे हैं। वे ममता बनर्जी पर जमकर बरस रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम राजनीति में उन्हें घेरते दिख रहे हैं। दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव से दूरी बना रखी है।


अखिलेश यादव के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ध्रुव चुनने की है। पश्चिम बंगाल का चुनावी मैदान उनके लिए मुश्किलों से भरा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, वामपंथी दल और भारतीय जनता पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। अखिलेश यादव के संबंध कांग्रेस और लेफ्ट दलों के साथ बेहतर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी हमेशा उनके समर्थन में खड़ी दिखती रही हैं।


अखिलेश यादव अगर ममता बनर्जी के साथ चुनावी मंच साझा करते हैं तो यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल खड़े हो जाएंगे। भाजपा इस मामले में उनका घेर सकती है। वहीं, गठबंधन धर्म के पालन का मामला उठेगा।


योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वे हिंदुत्व और गौ-माता की रक्षा जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। उनका कहना है कि बंगाल की धरती मां काली, मां दुर्गा और मां सिद्धेश्वरी की धरती है। हमें इसी रूप में इसे स्थापित करना है।


इस विषय से संबंधित: