खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, क्या होगा आज का ऐलान?

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 18 Apr 2026 09:55 AM
  • शेयर करें:

आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आमतौर पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संदेश बड़े फैसलों और महत्वपूर्ण घोषणाओं से जुड़ा होता है।


माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर चर्चा कर सकते हैं, खासकर संसद में इसके पास न हो पाने के मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा, लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाये गये संविधान के 131वां संशोधन बिल को लेकर भी वे कुछ कह सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक पीएम मोदी के संबोधन का विषय स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनकी इस घोषणा से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।


पीएम मोदी का संबोधन टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 21 सितंबर 2025 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की थी। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में क्या महत्वपूर्ण घोषणा करते हैं।


इस विषय से संबंधित: