खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, महापंचायत में उठाई कार्रवाई की मांग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 24 Jun 2026 02:28 PM
  • शेयर करें:

भोजपुर: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों की ओर से हम मांग कर रहे हैं कि जिन्होंने हत्या की है, उनके साथ-साथ उन लोगों पर भी कार्रवाई हो जिनके कहने पर यह हत्या की गई है।


प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उनके बयान को असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का मतलब गोली चलाना नहीं होता। पुलिस का काम समाज की रक्षा करना है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो समाज को खड़ा होना पड़ेगा।


उन्होंने ने कहा कि महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका समर्थन करूंगा. उन्होंने कहा, 'पीड़ित परिवार की मांग बिल्कुल साफ है. उन्हें न तो पैसे चाहिए, न मुआवजा और न ही नौकरी. उन्हें न्याय चाहिए. न्याय तभी होगा जब हत्या करने वाले और उसकी साज़िश रचने वाले, दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी. पीड़ित की मां का भी यही मानना ​​है.


प्रशांत किशोर कहा कि यह जो पूरी घटना है ये एक बिहार के युवा की हत्या नहीं है. अभी तक बिहार के मुख्यमंत्री या बिहार सरकार ने संवेदना का एक शब्द तक नहीं बोला है. मामले में जब समाज का दबाव बढ़ा तो वह छोटे-छोटे अधिकारियों की बलि चढ़ाकर अपनी जान बचाना चाहते हैं. जन सुराज और बिहार के नागरिक होने के नाते हम इस परिवार के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़े हैं. 

इस विषय से संबंधित: