खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रिंस यादव मौत मामला: रौशन आनंद ने खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग की, अल्टीमेटम दिया...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:35 AM
  • शेयर करें:

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने कदमकुआं थाने में लिखित आवेदन देकर खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर, डॉ. रामाशंकर प्रसाद और कन्हैया कुमार सिंह समेत अन्य लोगों पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है।


रौशन आनंद का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने कहा है कि प्रिंस यादव की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।


रौशन आनंद ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज नहीं होती है तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 


थाने के बाहर धरने के दौरान रौशन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि प्रिंस मेरा कलेजे का टुकड़ा था और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। 


इस मामले में पटना पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारे लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।

इस विषय से संबंधित: