खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रिंस यादव मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट नेपाल पुलिस को मिली...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:22 AM
  • शेयर करें:

ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को नेपाल पुलिस को मिल गई है। अब नेपाल पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इसी बीच रौशन आनंद ने पटना में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात कर न्याय की मांग की।


रौशन आनंद और संजय झा की मुलाकात करीब 15 से 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद रौशन ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही। संजय झा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।


संजय झा ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन  

मुलाकात के बाद रौशन आनंद ने बताया कि संजय झा ने इसे राजनीतिक विवाद न बनाकर कानून व्यवस्था के नजरिए से देखा है। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है।


पहले भी कोचिंग विवाद पर बोल चुके हैं संजय झा  

16 जून को भी संजय झा ने कोचिंग संस्थानों में हुई गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस मामले में सच सामने आना चाहिए। पहले पढ़ाई के दौरान हमारे दिमाग में बम बारूद जैसी चीजें नहीं आती थीं। अब कोचिंग संस्थानों में गोली, बम, बारूद चलने लगे हैं।


प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर भी संजय झा ने संवेदना जताई थी। उन्होंने कहा था कि घटना बिहार के बाहर हुई है, फिर भी बिहार सरकार इस पर नजर रखे हुए है। सभी चाहते हैं कि प्रिंस यादव को न्याय मिले और मौत की असली वजह सामने आए।

इस विषय से संबंधित: