खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर, कहा किसी तीसरे पक्ष की हो सकती है संलिप्तता

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 15 Jun 2026 06:41 AM
  • शेयर करें:

ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर का बयान सामने आया है। फैजल खान उर्फ खान सर ने वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


खान सर ने वीडियो में कहा कि उनकी पूरी संवेदना प्रिंस यादव के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि नेपाल पुलिस ने जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया है, वे कौन हैं। उन्होंने खुद की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि कोचिंग से जुड़ा विवाद एक मामूली मामला था जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था।


प्रिंस यादव की मौत के बाद इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव ने खान सर की गिरफ्तारी की मांग की थी, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद पप्पू यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पप्पू यादव ने इसे हत्या करार दिया था।


गौरतलब है कि 2 जून को खान सर की कोचिंग में हुए हंगामे और फायरिंग के मामले में दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था। इसके बाद वह पटना छोड़कर नेपाल चले गए थे।

इस विषय से संबंधित: