खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंका, मां और भाई गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 20 May 2026 12:52 PM
  • शेयर करें:

पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया।


जानकारी के अनुसार, घटना 16 मई 2026 की रात की है। आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर उससे मिट्टी-बालू से भरे तीन भारी बोरे रस्सी से बांध दिए, ताकि शव पानी में डूबा रहे और ऊपर न तैरे। आधी रात के अंधेरे में आरोपियों ने शव को सिकरहना नदी के गहरे पानी में फेंक दिया।


सोमवार की शाम गोपालपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गोताखोरों और नावों के साथ मौके पर पहुंची। सघन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने नदी से संदिग्ध बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवती का शव बरामद हुआ।


शव की पहचान स्थानीय निवासी कविता कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतका के घर की घेराबंदी की और उसकी मां तथा वारदात में शामिल फुफेरे भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

इस विषय से संबंधित: