खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पप्पू यादव का नालंदा में बयान, 'नीतीश कुमार के समाज की बेटी को न्याय नहीं, दुर्भाग्यपूर्ण'

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 23 Apr 2026 11:18 AM
  • शेयर करें:

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नालंदा जिला पहुंचे, जहां उन्होंने नूरसराय प्रखंड के कपसरी गांव जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार युवती के परिजनों से मुलाकात की।


पप्पू यादव ने कहा -"जिस समाज से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं, उसी समाज की बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब हम अपने ही समाज की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं, तो सत्ता और राजनीति का क्या अर्थ रह जाता है।"


पप्पू यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि वे इस लड़ाई को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रौपदी के चीरहरण के समय भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी रक्षा की थी, लेकिन समाज आगे नहीं आया था। आज भी स्थिति चिंताजनक है।


वहीं, अपने एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि उनके शब्दों से किसी महिला को दुख हुआ है तो वे माफी मांगते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं से है, न कि महिलाओं से।

इस विषय से संबंधित: