खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, पूर्व कांग्रेस विधायक ने की निंदा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 23 Apr 2026 09:32 AM
  • शेयर करें:

महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके इस बयान पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पप्पू यादव के बयान की कड़ी निंदा की है।


राजा पाकड़ से कांग्रेस की पूर्व विधायक रह चुकी प्रतिमा दास ने कहा की, 

"पप्पू यादव का बयान बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान देते रहते हैं। अगर उन्हें इस तरह की राजनीति करनी है तो वह खुलकर कांग्रेस का दामन थाम लें। मैं उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती हूं। महिलाएं ऐसे घृणित मानसिकता वाले व्यक्ति को समाज में स्वीकार नहीं करेंगी।"


बता दें की,  लोकसभा में पारित न हो पाने वाले 131 वें संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2026 पर बोलते हुए, श्री यादव ने दावा किया कि “90% महिला राजनेता किसी पुरुष नेता के संरक्षण के बिना अपना करियर शुरू नहीं कर सकतीं…। अगर लोकसभा में महिलाओं की गरिमा का मुद्दा उठाया जाता है, तो यह मजाक बन जाता है। भारत में महिलाओं को देवी कहा जाता है, लेकिन यहां उन्हें कभी सम्मान नहीं मिलेगा। इसके लिए व्यवस्था और समाज जिम्मेदार हैं”, श्री यादव ने आगे कहा, “घरेलू हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है? अमेरिका से लेकर भारत तक, कौन महिलाओं को शोषण की निगाह से देख रहा है? राजनेता…महिलाओं के शोषण की संस्कृति जड़ पकड़ चुकी है…नेता महिलाओं के प्रति गिद्धों जैसा व्यवहार करते हैं।”

इस विषय से संबंधित: