खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

NEET 2026 में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, लखीसराय से पीएमसीएच के छात्र समेत 9 गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:49 AM
  • शेयर करें:

लखीसराय: NEET 2026 परीक्षा में कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच लखीसराय से बड़े सॉल्वर रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आए पीएमसीएच के छात्र समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।


पुलिस के अनुसार, लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय केंद्र से सात, केआरके हाईस्कूल और उच्च विद्यालय हसनपुर से एक-एक सॉल्वर को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में अधिकतर दिल्ली, बीएचयू, रायबरेली, पीएमसीएच और एम्स जैसे मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न और छात्र शामिल हैं। सभी के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है।


एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय केंद्र से सूचना मिली थी कि बायोमेट्रिक मशीन बंद कर कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने गैंग को पकड़ा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसी भी जांच के दायरे में है और कुछ कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।


जांच में सामने आया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसमें 50 से 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और बाकी राशि मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने के बाद देनी थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही 24 से अधिक अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकती है। लखीसराय के डीएम और एसपी खुद सभी से पूछताछ कर रहे हैं।


गिरफ्तार सॉल्वर में पटना मेडिकल कॉलेज के एमबीएस तीसरे वर्ष का छात्र मयंक कश्यप भी शामिल है। परीक्षा के दौरान छात्रों को कॉलेज से बाहर न जाने देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेमिनार और क्विज आयोजित कर उपस्थिति अनिवार्य की थी। इसके बावजूद मयंक कश्यप लखीसराय पहुंचकर परीक्षा दे रहा था। 


पीएमसीएच प्रशासन ने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर कॉलेज के निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।


इस विषय से संबंधित: