खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह, JDU में वापसी पर सस्पेंस बरकरार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 27 Jun 2026 11:43 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के कभी सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले आरसीपी सिंह की मुख्यमंत्री आवास में एंट्री हुई। रामचंद्र प्रसाद सिंह की गाड़ी जैसे ही नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास में दाखिल हुई, राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं। 


दावा किया जा रहा है कि आरसीपी सिंह करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री आवास में रहे। हालांकि चर्चा है कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच अलग से कोई बातचीत नहीं हुई।


बिपीन यादव ने कराई एंट्री  

आरसीपी सिंह के साथ नालंदा निवासी बिपीन यादव भी मौजूद थे। दोनों एक ही गाड़ी से नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह और बिपीन यादव की तस्वीर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नालंदा के बिपीन यादव दो दिन पहले भी नीतीश कुमार से मिल चुके थे। जानकारों के मुताबिक आरसीपी सिंह की आज की एंट्री बिपीन यादव ने ही कराई है। 


वैसे लंबे समय से जेडीयू का एक धड़ा आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी को लेकर कोशिश कर रहा था। पूर्व सीएम के आवास में आरसीपी सिंह की एंट्री तो हुई, लेकिन जेडीयू में वापसी होगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।


समर्थकों ने की ज्वाइनिंग की मांग  

नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान हॉल में ही आरसीपी सिंह के समर्थक पार्टी में उन्हें शामिल कराने की मांग करने लगे। समर्थकों ने कहा कि आज ही आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी कराई जाए। इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने दो भरोसेमंद सहयोगी संजय गांधी और ललन सर्राफ को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से बात करेंगे और ज्वाइनिंग पर विचार करेंगे। 


इस तरह आरसीपी सिंह की पार्टी में वापसी की बात को फिलहाल टाल दिया गया। इसके बाद आरसीपी सिंह वहां से निकल गए। कुछ ही देर बाद 9 बजकर 3 मिनट पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।


आरसीपी सिंह ने पोस्ट की तस्वीर  

नीतीश कुमार के आवास से निकलने के बाद आरसीपी सिंह ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में उनके साथ बिपीन यादव भी दिख रहे हैं। वे नीतीश कुमार से कुछ दूरी पर नजर आ रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार के नजदीक नालंदा के बिपीन यादव दिख रहे हैं। 


तस्वीर पोस्ट कर आरसीपी सिंह ने लिखा कि आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, हमारे नेता आदरणीय नीतीश बाबू से भेंट हुई। उनसे बातचीत हुई। मुलाकात बहुत आत्मीय रही।


कभी थे सबसे भरोसेमंद  

गौरतलब है कि आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। लेकिन केंद्र में मंत्री बनने के बाद दोनों के रिश्तों में दूरी बढ़ी और आखिरकार उन्हें जदयू छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अलग राजनीतिक दल भी बनाया, लेकिन बिहार की राजनीति में अपेक्षित असर नहीं डाल सके। 


पिछले कुछ महीनों से आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के प्रति अपना लगाव जाहिर करते रहे हैं। वे लगातार कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार और उनके परिवार से उनके व्यक्तिगत रिश्ते कभी खत्म नहीं हुए। हाल ही में वे मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी नजर आए थे।

इस विषय से संबंधित: