खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीतीश कुमार ने तेज की हलचल, विजय चौधरी-संजय झा से मुलाकात के बाद फाइनल होने वाली है JDU की लिस्ट

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 01 Jun 2026 12:39 PM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधानपरिषद चुनाव 2026 को लेकर राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। JDU अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। 


रविवार सुबह नीतीश कुमार का काफिला 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास से निकलकर सीधे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के 5 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचा। वहां थोड़ी देर रुककर उन्होंने विजय चौधरी से बंद कमरे में बातचीत की। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पहुंचे और उनसे भी मुलाकात की।


सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने विजय चौधरी, संजय झा और ललन सिंह के साथ मंथन के बाद JDU कोटे के MLC उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है। जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।


संभावित उम्मीदवारों पर नजर:

निशांत कुमार: नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री का विधानपरिषद जाना तय माना जा रहा है। मंत्री बनने के 6 महीने के भीतर उन्हें सदन की सदस्यता लेनी है और बिहार में फिलहाल सिर्फ बांकीपुर में उपचुनाव है, ऐसे में MLC के जरिए ही उन्हें सदन में भेजा जाएगा।  

मनीष वर्मा: पूर्व IAS अधिकारी और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मनीष वर्मा का नाम भी दौड़ में सबसे आगे है।  

सोनू सिंह: JDU के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे सोनू सिंह का नाम भी चर्चा में है।   ललन मंडल: इनका नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही JDU की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस विषय से संबंधित: