खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीतीश कुमार को याद कर भावुक हुए विजय कुमार चौधरी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 24 Apr 2026 12:44 PM
  • शेयर करें:

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार को याद किया और उनकी तारीफ करते हुए भावुक हो गए।


विजय कुमार चौधरी ने कहा, "25 से 30 फिर से नीतीश का नारा गलत हुआ। लेकिन नई सरकार भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। हमें मलाल जरूर है कि वैसा दूरदर्शी वाला नेता हम लोगों से दूर खिसक गया है। वो आज दूसरे सदन में चले गए हैं।"


उन्होंने कहा, "इस सदन में तो उनकी सिर्फ यादें हैं, भावनाएं हैं, स्मृतियां हैं। लेकिन उन्हें याद करते हुए भी हम अपने नए मुख्यमंत्री जी के साथ मिलकर उनके सपनों का ही बिहार बनाएंगे। हम बिहार की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं।"


विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सत्ता का हस्तांतरण सहज होने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन बीजेपी की उदारता ने नीतीश कुमार को सम्मान दिया और उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के शीर्ष पर पहुंचकर अगली पीढ़ी को मौका दिया, जो एक अनोखी मिसाल है।

इस विषय से संबंधित: