खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीतीश कुमार के करीबी विधायक के घर सम्राट चौधरी के पुलिस ने मारा छापा ...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

गोपालगंज जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां न्यायालय द्वारा जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, उनके बड़े भाई सतीश पाण्डेय तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी के खिलाफ वारंट जारी होते ही पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया।


पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के सख्त निर्देश पर सोमवार की सुबह तड़के ही हथुआ थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान हथुआ के तुलसिया गांव स्थित विधायक के पैतृक आवास, हथुआ बाजार स्थित पेट्रोल पंप और उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दबिश दी गई।


सुबह-सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर एक साथ पहुंचीं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। छापेमारी के दौरान घर और प्रतिष्ठानों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन मुख्य आरोपी कहीं नहीं मिले।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारंट जारी होने की भनक लगते ही सभी आरोपी पहले ही फरार बताए जा रहे है। पुलिस अब उनके संभावित ठिकानों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और तकनीकी सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।


यह पूरा मामला भू-माफियाओं को संरक्षण देने और अवैध जमीन कारोबार से जुड़ा है। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से जमीनों पर कब्जा करने और विवादित सौदों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद न्यायालय ने इसे गंभीर मानते हुए तीनों के खिलाफ वारंट जारी किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


एसपी विनय तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या भू-माफियाओं को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है और जल्द ही सभी को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। एक सत्ताधारी दल के विधायक पर इस तरह की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो सकता है।


पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जिलों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, आरोपियों के करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


इस विषय से संबंधित: