खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीतीश कुमार अचानक पहुंचे संजय झा के आवास, कम समय रुकने से बढ़ी अटकलें

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 09 Jun 2026 09:47 AM
  • शेयर करें:

पटना: मंगलवार सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। उनकी इस अचानक मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी।


सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और मीडिया में हलचल बढ़ गई। संजय झा और नीतीश कुमार के निजी सहायक ने कई बार उनसे गाड़ी से उतरकर लोगों से मिलने का आग्रह किया। नीतीश कुमार कुछ देर के लिए बाहर आए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया, लेकिन ज्यादा देर नहीं रुके और वापस गाड़ी में बैठ गए।


इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से औपचारिक बातचीत नहीं की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वे गाड़ी के अंदर से ही अभिवादन करते रहे और मीडिया से बात करने से बचते नजर आए। इसके कुछ देर बाद उनका काफिला रवाना हो गया।


जेडीयू की ओर से इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। हालांकि, एक दिन पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान के बाद इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


फिलहाल पार्टी की ओर से इस मुलाकात पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जेडीयू इस मुलाकात को लेकर कोई स्पष्टीकरण देता है या नहीं।


इस विषय से संबंधित: