खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीट छात्रा मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CBI रिपोर्ट का इंतजार, दोषियों को नहीं बख्शेंगे...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 18 Apr 2026 09:27 AM
  • शेयर करें:

पटना: नीट छात्रा मामले में प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में CBI रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर CBI दोषियों को छोड़ने का काम करेगी, तो हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। अगर छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा तो हम उसके साथ खड़े होंगे।


प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सरकार में बड़े पद पर बैठे हुए लोग उस घटना से जुड़े हैं, उनको बचाने के लिए पटना पुलिस केस को सुलझा नहीं पाई। SIT-CBI ने हाथ खड़े किए, सरकार ने अलग-अलग कमिटी बनाकर समय जाया किया। इसमें सफेदपोश बड़े ताकतवर लोग शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि बिना सत्य की जांच किए CBI ने गलत रिपोर्ट दिया, तो जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।


प्रशांत किशोर का बयान ऐसे समय में आया है जब छात्रावास के मकान मालिक को जमानत मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।


इस विषय से संबंधित: