खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नीट छात्रा मामलें में CBI की धीमी जांच से परिजनों में आक्रोश

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : Admin |
  • शेयर करें:

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में CBI की ओर से चार्जशीट पेश नहीं किए जाने से परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने के बावजूद जांच की धीमी गति से लोग निराश हैं।


पटना के गर्दनीबाग में परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आज आंदोलन और तेज हो गया, जब पप्पू यादव, सांसद पूर्णिया, खुद इस आंदोलन में शामिल हुए और पीड़ित परिवार की आवाज को बुलंद किया।


आज का विरोध मार्च पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर CBI कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची को न्याय नहीं मिल रहा है और वे लगातार दर-दर भटकने को मजबूर हैं।


पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में बड़े लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी वजह से जांच प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन अब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।


परिजनों ने साफ कहा है कि उन्हें अब पटना पुलिस और बिहार पुलिस से उम्मीद नहीं रही, इसलिए उन्होंने CBI से न्याय की उम्मीद की थी। लेकिन CBI की धीमी कार्रवाई से वे निराश हैं.

इस विषय से संबंधित: