खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

निशांत कुमार को लेकर JDU में हलचल तेज, मंत्री श्रवण कुमार बोले - 'वही हैं पार्टी का भविष्य'...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 06:31 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताकर बड़ा सियासी संकेत दे दिया है। 


मीडिया से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि निशांत कुमार कब विधान परिषद के लिए नामांकन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि जदयू का भविष्य निशांत कुमार हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले निशांत को सरकार और संगठन दोनों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।


लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि नीतीश कुमार के राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होंगे। जदयू के कई नेता इस पर बयान दे चुके हैं, लेकिन पहली बार किसी वरिष्ठ मंत्री ने इतने साफ शब्दों में निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताया है। 


श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व और संगठन लगातार भविष्य की रणनीति पर काम कर रहा है। निशांत कुमार को लेकर जो भी निर्णय होगा, वह पार्टी और बिहार के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। 


इसी दौरान उन्होंने विधान परिषद चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उनका कहना था कि महागठबंधन के लिए यह चुनाव आसान नहीं है और एनडीए पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। उन्होंने दावा किया कि जदयू और एनडीए दोनों चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय हैं।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि श्रवण कुमार का यह बयान महज एक सामान्य टिप्पणी नहीं है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही निशांत कुमार को लेकर दिया गया यह बयान आने वाले समय की सियासी तस्वीर के संकेत दे रहा है। 


अब सबकी नजर नीतीश कुमार और जदयू नेतृत्व के अगले कदम पर है। देखना होगा कि निशांत कुमार की भूमिका को लेकर पार्टी क्या फैसला लेती है और बिहार की राजनीति में उनकी एंट्री कब और कैसे होती है।

इस विषय से संबंधित: