खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत, होटल में साथ रहे दोस्तों ने बताई उस रात की पूरी कहानी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 16 Jun 2026 09:41 AM
  • शेयर करें:

पटना के खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के बीच रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में हुई संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में प्रिंस के साथ होटल में मौजूद दोस्तों ने सामने आकर उस रात की पूरी जानकारी दी है।


3 जून को ही पटना छोड़कर नेपाल गए थे प्रिंस  

प्रिंस के दोस्त अंकित कुमार, रौशन यादव, लट्टू यादव और जयराम यादव ने नेपाल पुलिस को बताया कि पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में नाम आने के बाद प्रिंस तनाव में थे। गिरफ्तारी के डर से वे 3 जून को ही इन दोस्तों के साथ विराटनगर चले गए थे। पहले मेट्रो सिटी होटल में रुके और फिर शुभ होटल के कमरा नंबर 102 में शिफ्ट हो गए। दोस्तों के मुताबिक पटना के विवाद और पुलिस कार्रवाई के कारण प्रिंस मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।


13 जून की रात का घटनाक्रम  

दोस्तों ने बताया कि 13 जून की शाम प्रिंस शांत थे। उन्हें पहले से मानसिक तनाव और मिर्गी की समस्या थी और दवाएं चल रही थीं। शाम 6 बजे खाना खाने और दवा लेने के बाद वे सोने चले गए। दोस्त कुछ देर के लिए पास के इलाके में घूमने निकल गए, जबकि ललित और परजेस कमरे पर उनके पास रुके थे।


कुछ देर बाद प्रिंस को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कमरे पर मौजूद साथियों ने तुरंत बाकी दोस्तों को फोन किया। सभी तुरंत लौटे और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें यूरो हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।


मारपीट और हत्या के आरोपों से इनकार  

सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानों में हत्या और मारपीट की बात कही जा रही है। इस पर दोस्तों ने कहा कि वे प्रिंस के करीबी हैं और उनके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई। शरीर पर दिखने वाले निशान किसी हमले से नहीं हैं। दोस्तों का कहना है कि मौत पुरानी बीमारी और दवाओं के असर से हुई है।


नेपाल पुलिस की जांच जारी  

नेपाल पुलिस के अनुसार प्रिंस के कमरे से मिर्गी और मानसिक तनाव की दवाएं मिली हैं। पुलिस अभी भी दोस्तों से पूछताछ कर रही है और सभी एंगल से जांच कर रही है। परिवार और समर्थकों को अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके।

इस विषय से संबंधित: