खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मिथिलेश तिवारी बोले - समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, शिक्षा और न्याय दोनों पर फोकस...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 24 Jun 2026 02:38 PM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का फोकस न्याय के साथ विकास पर है। सरकार चाहती है कि लोगों की शिकायतों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो और टेक्नोलॉजी की मदद से मामलों का तेजी से समाधान किया जाए।


भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। संबंधित डीएसपी और अन्य अधिकारियों को हटाकर निलंबित किया गया है। FIR दर्ज हो चुकी है और न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक धैर्य रखें और कानून पर भरोसा रखें।


आरजेडी नेता आलोक मेहता के बयान पर जवाब देते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी भी अहम है। सरकार स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दे रही है, ऐसे में शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचकर अपने कर्तव्य निभाने चाहिए।

इस विषय से संबंधित: