खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुख्यमंत्री आवास के पास मिली महंगे ब्रांड की शराब की खाली बोतल, शराबबंदी पर उठे सवाल...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:21 PM
  • शेयर करें:

पटना, बिहार – बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय परिसर के पास महंगे ब्रांड की शराब की खाली बोतल मिलने से हड़कंप मच गया है।


घटना उस समय सामने आई जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक चल रही थी। इसी दौरान लोक आवास और सचिवालय के पास एक बैग के साथ महंगे ब्रांड की शराब की खाली बोतल पड़ी होने की सूचना मिली। बरामद बोतल की बाजार कीमत लगभग 4 से 5 हजार रुपये बताई जा रही है।


मीडिया के कैमरे में बोतल कैद होने के बाद मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही सचिवालय थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोतल को वहां से हटाया गया। पुलिस का कहना है कि बोतल वहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।


इस घटना के बाद विपक्ष ने एक बार फिर राज्य की शराबबंदी नीति पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब वीवीआईपी इलाकों के आसपास ही शराब की बोतलें मिल रही हैं, तो पूर्ण शराबबंदी के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है।


वहीं सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शराब का सेवन, बिक्री, भंडारण और कारोबार पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इस मामले में बिहार ने कार्रवाई और सजा के आंकड़ों में देश में रिकॉर्ड बनाया है।


इस विषय से संबंधित: