खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मोकामा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक के तहखाने से 450 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:31 PM
  • शेयर करें:

बाढ़/मोकामा, बिहार: मोकामा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। 


एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चौहरमल गेट के पास न्यू फोरलेन पर एक 10 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के ऊपर गिट्टी लदी थी और अंदर तहखाना बनाकर शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 450 लीटर विदेशी शराब जब्त की। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, चालक नालंदा जिले के सोराडीह थाना क्षेत्र के तेलमर गांव का रहने वाला है।


पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए आगे की जांच की जा रही है।


इस विषय से संबंधित: