खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 19 May 2026 11:34 AM
  • शेयर करें:

मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक बड़े शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मद्यनिषेध विभाग से मिले इनपुट के आधार पर की गई छापेमारी में 3389.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने 5 वाहन जब्त किए हैं, जिनमें एक ट्रक, एक महिंद्रा थार, एक पिकअप वैन और दो कारें शामिल हैं।


पूरा मामला पटना मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से मिले एक गुप्त इनपुट से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गाछी इलाके में शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही इसे मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ साझा किया गया, जिसके बाद तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां शराब की अनलोडिंग चल रही थी। अचानक पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग और तस्कर घबराकर वाहन और शराब छोड़कर जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने काफी पीछा भी किया, लेकिन घने इलाके का लाभ उठाकर सभी आरोपी भाग निकलने में सफल रहे।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 3389.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब कई कार्टनों में छिपाकर रखी गई थी और इसे अलग-अलग वाहनों के जरिए एक संगठित तरीके से ढोया जा रहा था।


इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 वाहन जब्त किए हैं, जिनमें एक बड़ा ट्रक, एक महिंद्रा थार, एक पिकअप वैन और दो कारें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन कुढ़नी क्षेत्र की एक फर्नीचर दुकान से जुड़ी हुई है, जिसकी भी जांच की जा रही है। वहीं दो कारों में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी।


तस्कर फरार हो गए हैं, लेकिन पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामला उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

इस विषय से संबंधित: