खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर गरमाई सियासत, दिल्ली से लौटे निशांत कुमार ने पीड़ितों से की मुलाकात...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 06:32 AM
  • शेयर करें:

पटना: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगी आग के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली चले गए थे, जिसके बाद विपक्ष ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। 


विवाद बढ़ने पर निशांत गुरुवार को आनन-फानन में दिल्ली से पटना लौटे और मेदांता अस्पताल पहुंचकर इलाजरत पीड़ितों का हाल जाना। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विपक्ष के हमले के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर निशांत को दिल्ली से वापस बुलाया, जिसके बाद उन्होंने पटना के लिए फ्लाइट पकड़ी।


निशांत कुमार ने जताया दुख, जांच और मुआवजे का ऐलान  

शुक्रवार को निशांत कुमार ने घटना पर बयान देते हुए कहा, “कल मुजफ्फरपुर में जो हादसा हुआ वह बेहद दुखद है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिजनों के लिए यह मुश्किल समय है। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग राहत काम में जुटा है।”


घटना के दिन चुप रहे निशांत  

गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में आग लग गई थी। हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि स्थानीय लोग 10 मौतों की बात कह रहे हैं। 15-20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 


घटना के बाद निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए थे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों पर उन्होंने हाथ जोड़कर बिना कुछ कहे निकल गए। दिल्ली में भी वे मीडिया से दूरी बनाते नजर आए।

इस विषय से संबंधित: