खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने के बाद, दरोगा को किया गया सस्पेंड...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 09 Apr 2026 03:09 PM
  • शेयर करें:

अररिया जिले में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। तीसरे मामले में कुआरी थाना के थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा को अपने ही महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


इस मामले को लेकर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की साख को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के भीतर अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है।


इसी क्रम में नेपाल सीमा से सटे जोगबनी थाना में भी बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष को नशा तस्करों से कथित साठ-गांठ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और भी अधिक होती है, ऐसे में इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं।वहीं, फारबिसगंज थानाध्यक्ष को कर्तव्यहीनता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच के दौरान उनकी कार्यशैली में लापरवाही पाई गई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।एसपी जितेंद्र कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिले के अन्य थानों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा, “किसी भी हाल में कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।”



इस विषय से संबंधित: