खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

महागठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायक नहीं पहुंचे मतदान केंद्र

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 16 Mar 2026 08:25 AM
  • शेयर करें:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक अब तक मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं, जिससे महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ गई है। विधानसभा में एनडीए खेमे के लगभग सभी विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, वहीं महागठबंधन खेमे में कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने सियासी हलचल तेज कर दी है। 


कांग्रेस के जिन तीन विधायकों ने अभी तक मतदान नहीं किया है, उनमें वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा राजद के विधायक फैसल रहमान भी अभी तक मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। इन चार विधायकों की गैरमौजूदगी से महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के तीनों विधायक फिलहाल पटना में ही मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक विधानसभा पहुंचकर मतदान नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर महागठबंधन खेमे में बेचैनी बढ़ गई है और पार्टी नेतृत्व पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उधर, विधानसभा परिसर में मतदान की प्रक्रिया जारी है और इन विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.



इस विषय से संबंधित: