खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

मंगल पांडेय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- महिला आरक्षण बिल को टीएमसी ने रोका...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने ममता बनर्जी की सरकार के ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल न पास होने का ठीकरा ममता की पार्टी टीएमसी पर फोड़ा।


मंगल पांडेय ने कहा कि बंगाल की निर्मम सरकार महिला विरोधी है। यहां महिलाओं के साथ हिंसक घटनाएं और अत्याचार के मामले देशभर में सबसे अधिक हैं। बंगाल की 'क्रूर सरकार' के खिलाफ राज्यभर में जन-आक्रोश है। अब बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को टीएमसी और कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण को नई दिशा मिलती, मगर ममता बनर्जी की महिला विरोधी मानसिकता ने उसे रोक दिया। 'बंगाल की महिलाएं 33 प्रतिशत आरक्षण चाहती थीं और पीएम मोदी ने इसे सुनिश्चित किया। टीएमसी को डर था कि अगर बंगाल की बेटियां बड़ी संख्या में विधायक और सांसद बन गईं, तो उनके 'महा जंगलराज' का अंत हो जाएगा। इसीलिए टीएमसी और कांग्रेस ने मिलकर साजिश रची और महिलाओं को उनका हक मिलने से रोक दिया।


इस विषय से संबंधित: